Weather Alert: राजस्थान में आ सकती है आसमानी आफत! जयपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में बारिश (Rain Alert) को लेकर मौसम विभाग ने जयपुर समेत कई जिलों में चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather update: राजस्थान में 12 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी होने से उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने जयपुर समेत राजस्थान के 12 जिलों के लिए बारिश (Rain In Rajasthan) की चेतावनी जारी की है.