जयपुर: जिस स्कूल में CJP और ग्रामीणों में हुआ था विवाद, तबेले में पढ़ाई को मजबूर थे बच्चे! अब वहां जो हुआ उसने खींचा सबका ध्यान
Jaipur School Bull Dozer Action: जयपुर के रामपुरा स्थित जर्जर प्राथमिक स्कूल भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है. सीजेपी नेताओं और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए इस स्कूल में अब 18 लाख रुपये की लागत से नया भवन बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को तबेले में पढ़ने से मुक्ति मिलेगी.
ADVERTISEMENT

रामपुरा में जर्जर स्कूल भवन पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Jaipur Rampura School Demolition: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामपुरा (कंवरपुरा) स्थित प्राथमिक स्कूल से बदहाली से बदलाव की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. लंबे समय से जर्जर दीवारों के साये में चल रहे और हाल ही में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) नेताओं व ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के कारण सुर्खियों में आए इस स्कूल भवन को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरी तरह जमींदोज कर दिया है.
