VIDEO: जयपुर में RTO की कार्रवाई के दौरान बवाल, महिला ने संभाला ट्रक का स्टेयरिंग, जमकर चले लात-घूंसे
Jaipur: जयपुर के खोरा बीसल में ओवरलोड ट्रक को रोकने के दौरान आरटीओ टीम और ड्राइवर में हिंसक झड़प हो गई, कार्रवाई के बीच एक महिला ने ट्रक की स्टेयरिंग संभालकर टीम का विरोध किया. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरटीओ इंस्पेक्टर ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोरा बीसल इलाके में सोमवार शाम को एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया. ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करने निकली आरटीओ की टीम और एक ट्रक ड्राइवर के बीच बीच सड़क पर जमकर भिड़ंत हो गई. यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आया, जिसमें पीछा-पकड़ाई, एक महिला की एंट्री और फिर मारपीट तक की नौबत आ गई.