जयपुर: शराब पार्टी और पैसों के लालच में भतीजी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की बुआ की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

Sambhar Kamla Devi Murder Case: जयपुर ग्रामीण के सांभर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. 30 जुलाई को हुई कमला देवी की हत्या और लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस के अनुसार, मृतका की भतीजी ललिता ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर शराब पार्टी और मौज-मस्ती के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.

ADVERTISEMENT

जयपुर के सांभर में रिश्तों का कत्ल
जयपुर के सांभर में रिश्तों का कत्ल
Google CTA

Sambhar Murder case: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां लालच और नशे की लत ने रिश्तों की मर्यादा को पूरी तरह तार-तार कर दिया. सांभर इलाके में एक महिला की अचानक हुई मौत और घर से गायब हुए सोने-चांदी के जेवरात ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया था. जांच के बाद पुलिस ने जब इस गुत्थी से पर्दा उठाया तो सच जानकर हर कोई दंग रह गया.