जयपुर के सर्राफा मार्केट से अमेरिकी टूरिस्ट ने 2 साल पहले खरीदा था डायमंड, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश!
जयपुर का सराफा मार्केट विश्व पटल पर अपने अनुठे आभूषण और ज्वेलरी के लिए जाना जाता है, जहां सोने-चांदी के अलावा हीरे के गहनों की डिमांड रहती है. यहां खरीददारी के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं. लेकिन इस बाजार की एक ज्वेलरी शॉप पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस बाजार को शर्मसार कर दिया.
ADVERTISEMENT

जयपुर का सराफा मार्केट विश्व पटल पर अपने अनुठे आभूषण और ज्वेलरी के लिए जाना जाता है, जहां सोने-चांदी के अलावा हीरे के गहनों की डिमांड रहती है. यहां खरीददारी के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं. लेकिन इस बाजार की एक ज्वेलरी शॉप पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस बाजार को शर्मसार कर दिया. दरअसल, ज्वेलर्स बाप और बेटे की जोड़ी ने अमेरिकी नागरिक को ही चूना लगा दिया. इन दोनों आरोपियों ने विदेशी महिला को 6 करोड़ के नकली जेवर बेच दिए. यही नहीं, नकली गहनों के नकली सर्टिफिकेट भी थमा दिए. जब पोल खुली तो बाप-बेटे ने इस महिला को ही फंसाने की साजिश रच डाली.