Saras milk price hike : आम जनता को महंगाई का झटका, सरस दूध, दही, छाछ और पनीर के दाम भी बढ़े

जयपुर डेयरी (Saras) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. साथ ही सरस दही, छाछ, लस्सी और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. देखें पूरी नई रेट लिस्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

जयपुर और प्रदेश के दूसरे शहरों में रहने वाले आम उपभोक्ताओं की जेब पर गुरुवार से महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने सरस (Saras) ब्रांड के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है.