जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा, गाड़ियों के शीशे तोड़े; उलटे पैर भागते आए नजर, VIDEO वायरल

जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया. विवाद बढ़ने पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप है. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ियों के शीशे टूटते और कार्यकर्ता मौके से भागते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

CJP
CJP
Google CTA

जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आज आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी स्कूल का निरक्षण करने पहुंचे थे. लेकिन गांव में घुसने से पहले ही ग्रामाीणों ने उनका विरोध कर दिया. मामला इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं को गांव से वापस लौटना पड़ा. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें CJP कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे और कार्यकर्ता गाड़ी लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं.