जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र प्रिंस सोनी की मौत पर भारी बवाल, मां ने कहा- 'मेरे बेटे को स्कूल वालों ने...'

जयपुर के एक स्कूल में पेटीज खाने के दौरान गले में सांस अटकने से छात्र प्रिंस सोनी की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। परिजनों और छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर इलाज में देरी और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी प्रदर्शन किया है.

ADVERTISEMENT

प्रिंस सोनी के मौत पर बड़ा बवाल
प्रिंस सोनी के मौत पर बड़ा बवाल
Google CTA

राजधानी जयपुर के एक निजी स्कूल में छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. परिजनों और मृतक छात्र के साथियों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण प्रिंस की जान चली गई. घटना के विरोध में छात्र-छात्राओं और परिजनों ने स्कूल परिसर के बाहर बैनर और पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की.