Jaipur Bus Fire accident: जयपुर में बड़ा हादसा! हाईटेंशन तारों से टकराई बस, 2 की मौत, कई झुलसे
Jaipur Bus Fire accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर से दर्दनाक हादसे की खबर आई है. मनोहरपुर में मजदूरों को ले जा रही स्लीपर बस अचानक हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई. देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई. हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और कई झुलस गए.
ADVERTISEMENT

Jaipur Bus Fire accident
Jaipur Bus Fire accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक और स्लीपर बस में आग लगने की घटना सामने आई है. यहां जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरी एक स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आग की लपटों में घिर गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं करीब 10 मजदूरों के आग में झुलसने की खबर है. हादसे के समय बस में करीब 25 से 30 लोग सवार थे. अब सभी घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.