9 चेकपोस्ट, 0 जांच…और 3 मौतें, जयपुर बस हादसे ने खोली दे ट्रांसपोर्ट विभाग की पोल, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Jaipur Bus Fire: जयपुर में मंगलवार को हुए स्लीपर बस हादसे ने पूरे देश की परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी. बिना परमिट, टैक्स खत्म और ओवरलोड बस 529 किलोमीटर तक दौड़ती रही. लेकिन किसी ने इस दौरान उसे चेक नहीं किया. बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत और दस घायल हो गए थे.
ADVERTISEMENT

Jaipur Bus Fire accident
Jaipur Bus Fire: राजस्थान के जयपुर में मंगलवार को स्लीपर बस में लगी आग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया था. अब इस मामले ने देश में परिवहन व्यवस्था को बेनकाब कर दिया है. दरअसल, पीलीभीत से चली ये जयपुर में बिजली के हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गई थी. इसके बाद बस में आग लग गई थी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 10 लोग घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि बस में हादसे के समय 50 से अधिक मजदूर सवार थे. अब इस बस को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. वहीं, मामले में राजस्थान सरकार ने भी एक्शन लिया था.