नौकरी छूटी तो दीपक ने उठाया ये कदम... जयपुर में संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को हटाने पर बवाल, जानें पूरा मामला
Jaipur SMS Hospital Nursing Staff Protest: जयपुर के एसएमएस अस्पताल से संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को हटाने के फैसले के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. नौकरी छूटने के सदमे में एक कर्मचारी की मौत के बाद साथी कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

जयपुर के नर्सिंग कर्मी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर बवाल
Jaipur Nursing Staff Protest: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के बाहर भारी हंगामा और प्रदर्शन चल रहा है. दरअसल, कई सालों से अस्पतालों में संविदा पर काम कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों को अचानक नौकरी से हटा दिया गया है. इस बात से दुखी होकर एक नर्सिंग कर्मी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. इसके बाद से ही गुस्साए कर्मचारी अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अचानक एक झटके में नौकरी चले जाने से आम आदमी पूरी तरह टूट जाता है और उनके पास प्रदर्शन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.