फोटो देखकर खुद लड़की सलेक्ट करो...फुल नाइट पैकेज भी मौजूद, जयपुर में स्पा की आड़ में चल रहा ऐसा हाईटेक रैकेट!

जयपुर के स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर चल रहे हाईटेक देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने जवाहर सर्किल, सोडाला, महेश नगर और श्याम नगर में छापेमारी कर करीब 40 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. ऑनलाइन ऐप्स के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें और रेट कार्ड भेजकर होटल बुकिंग व कैब जैसी सुविधाएं दी जा रही थीं.

ADVERTISEMENT

jaipur
jaipur
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिलैक्सेशन और मसाज देने वाले स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार का एक बड़ा और हाईटेक नेटवर्क चलाया जा रहा था. लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद जयपुर पुलिस के मुखिया के निर्देश पर पुलिस टीमों ने शहर के कई इलाकों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 40 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.