जयपुर में थार का कहर! पहले स्कूटी सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर फिर 20 फीट तक घसीटा, देखें सीसीटीवी फुटेज
Jaipur Thar Accident: जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार थार गाड़ी का खौफनाक कहर देखने को मिला, जहां स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मारने के बाद करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटा गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है. जानिए जयपुर थार हादसे की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Jaipur Thar Accident Video
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेकाबू थार गाड़ी ने स्कूटी सवार महिला को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि उसे 20 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए ले गई. यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.