जयपुर: 21 की उम्र, 12वीं की पढ़ाई और पार्षद की कुर्सी... जयपुर के वार्ड 71 के Gen-Z पार्षद बने फैज हसन, जाने किस नेता को मानते हैं रोल मॉडल?
Jaipur Gen Z Councilor News: जयपुर के वार्ड 71 (खाओ नागोरियान) से कांग्रेस के टिकट पर 21 साल के फैज हसन पार्षद का चुनाव जीतकर सुर्खियों में हैं. 12वीं में पढ़ रहे फैज हसन राहुल गांधी को अपना रोल मॉडल मानते हैं. उन्होंने निर्दलीय को 170 वोटों से हराकर बीजेपी को तीसरे नंबर पर धकेल दिया.
ADVERTISEMENT

21 साल के फैज हसन बने जयपुर जिसे से Gen-Z पार्षद,
Jaipur Faiz Hassan Youngest Councilor: राजस्थान के निकाय चुनावों में Gen-Z (नई पीढ़ी) का दबदबा देखने को मिल रहा है. जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 71 (खाओ नागोरियान) से महज 21 साल 3 महीने के फैज हसन ने पार्षद का चुनाव जीतकर सभी को हैरान कर दिया है. कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे फैज हसन ने 170 वोटों से जीत दर्ज की है, जबकि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर खिसक गया.
