जयपुर : सिंगर सोनू निगम CM भजनलाल पर क्यों भड़क गए, Video पोस्ट कर बोले- आप आया मत करो

सोनू निगम इस वीडियो के जरिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर नाराज होते हुए दिख रहे हैं. अब आप ये सोचेंगे कि ये नाराजगी आयोजन में किसी कमी को लेकर होगी. जी नहीं... शो के दौरान सीएम के उठकर वहां से चले जाने पर सोनू निगम को बुरा लगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोनू निगम के इंस्ट से.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सोनू निगम ने कहा- ये कराकारों की बेकद्री है.

point

उन्होंने बताया, उनके पास लोगों के कैसे मैसेज आए.

जयपुर में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में सिंगर सोनू निगम को बुलाया गया था. सोनू निगम अपना परफोर्मेंस देने के बाद एक सेल्फी वीडियो बनाकर इस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. अब इस वीडियो की चर्चा खूब है और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.