पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय...जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया
जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, सोते समय पत्थर से हमला किया गया. आरोपी पिता राहुल झा पर हत्या का आरोप है. वारदात के बाद उसने पिता को चाय पिलाई और फरार हो गया. पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

jaipur
जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. मरने वालों में एक महिला और उनकी तीन बेटियां हैं. पुलिस को शक है कि चारों की हत्या रात में सोते समय की गई. इस मामले में महिला के पति राहुल झा पर हत्या का आरोप है. वारदात के बाद वह फरार हो गया.
