जन्मदिन बना डेथ डे: पत्नी ने हथौड़े से पति को उतारा मौत के घाट, जयपुर की ये कहानी हैरान कर देगी
जयपुर में एक महिला ने रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर अपने पति की हथौड़े से हत्या कर दी. उसने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा गाड़ी में लादकर खाली प्लॉट में जला दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद थाने पहुंची.
ADVERTISEMENT

jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव को जला दिया. इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए वह खुद थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे मामले का चंद घंटों में ही पर्दाफाश हो गया.