शीतलहर के चलते जमने लगा रेगिस्तान, लगातार गिरते तापमान के चलते किसान चिंतित

Jaisalmer News: राजस्थान का रेगिस्तान भी शीतलहर के चपेट में है. जैसलमेर में न्यूनतम तापमान रविवार को 2.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि भारत-पाक सीमा पर पारा जमाव बिन्दु यानी जीरो डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है. इस कड़कड़ाती ठंड ने आमजन को झकझौर कर रख दिया. जिले के कई इलाकों में बर्फ जमने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jaisalmer News: राजस्थान का रेगिस्तान भी शीतलहर के चपेट में है. जैसलमेर में न्यूनतम तापमान रविवार को 2.3 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि भारत-पाक सीमा पर पारा जमाव बिन्दु यानी जीरो डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है. इस कड़कड़ाती ठंड ने आमजन को झकझौर कर रख दिया. जिले के कई इलाकों में बर्फ जमने की जानकारी मिली है. खासकर इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र में फसलों में बर्फ जम गई है. पाला पड़ने से फसलों में भी नुकसान होने की आशंका ने किसानों को चिंतित कर दिया.