गहलोत के बेटे वैभव को हराने के लिए एक बार फिर बीजेपी ने झोंकी ताकत, पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा भी दांव पर!

जालौर- सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और बीजेपी के लुंबाराम चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जालौर- सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां से कांग्रेस ने वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी से लुंबाराम चौधरी मैदान में हैं. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे को हराने के लिए अब बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. साल 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने जोधपुर सीट पर वैभव गहलोत को शिकस्त दी थी. लेकिन इस बार वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही से टिकट दिया है.