JEE Advanced Result 2024: कोटा के वेद लाहोटी इतने अंक लाकर कर दिया ऑल इंडिया टॉप, देखें मार्कशीट

JEE Advanced Result 2024: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड यानी जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद कोटा से पढ़ाई करने वाले वेद लाहोटी की मार्कशीट वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने JEE एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट 9 जून को जारी कर दिया है. इसमें कोटा के एक कोचिग के छात्र वेद लाहोटी (Jee advanced Topper Ved Lahoti) ने सबसे ज्यादा अंक पाकर टॉप किया है. वेद लाहोटी ने अब तक जेईई एडवांस्ड में सर्वाधिक नंबर लाने का रिकॉर्ड का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वेद को कुल 360 में से 355 मार्क्स मिले हैं. यानी फुल मार्क्स में केवल 5 नंबर ही कम मिले हैं. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.