JEE-Advanced : 360 अंकों की ही रही परीक्षा, जानें कैसा रहा आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार का पेपर

JEE-Advanced exam: देश की कठिनतम और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड परीक्षा रविवार को आयोजित हुई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Kota: देश की कठिनतम और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced Exam 2024) रविवार को आयोजित हुई. परीक्षा दो पारियों में सुबह 9 से 12 व दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक हुई. एलन डिजीटल पर विद्यार्थियों द्वारा मिले फीडबैक के अनुसार, पेपर-1 और पेपर 2 का डिफिकल्टी लेवल लगभग एक जैसा रहा. यानी दोनों पेपर कठिन रहे. हालांकि कुछ विद्यार्थियों को पेपर 1 को सॉल्व करने में ज्यादा परेशानी हुई.