झालावाड़: चलते ट्रक में पीछे से चोरी कर लिए सोयाबीन के 9 कट्टे, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rajasthan News: झालावाड़ जिले के भवानी मंडी पुलिस थाना क्षेत्र से कोटा जा रहा ट्रक का रस्सा काटकर सोयाबीन के कट्टे चोरी करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भवानी मंडी कृषि उपज मंडी से शिवनारायण पूनमचन्द एण्ड कंपनी के ट्रक 700 कट्टे सोयाबीन लोड करके कोटा के लिए रवाना किए गए […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan News: झालावाड़ जिले के भवानी मंडी पुलिस थाना क्षेत्र से कोटा जा रहा ट्रक का रस्सा काटकर सोयाबीन के कट्टे चोरी करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भवानी मंडी कृषि उपज मंडी से शिवनारायण पूनमचन्द एण्ड कंपनी के ट्रक 700 कट्टे सोयाबीन लोड करके कोटा के लिए रवाना किए गए थे. लेकिन रास्ते में पीपलिया गांव से पहले चलते हुए ट्रक से बदमाशों ने रस्सा काटकर 9 कट्टे चोरी कर फरार हो गए.