BMW-Fortuner नहीं 21 ट्रैक्टरों पर निकली दूल्हे की बारात, झुंझुनूं में दिखा किसान का असली 'देसी ठाठ'

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ढाणिया भोडढकी गांव के किसान पुत्र जितेंद्र महल्ला ने दिखावे को छोड़कर अनोखे अंदाज में शादी की. वे महंगे वाहनों के बजाय खुद ट्रैक्टर चलाकर 21 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बारात लेकर भड़ौंदा गांव पहुंचे. इस सादगी भरे फैसले से परिवार ने ₹1 लाख की बचत की और समाज को फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया.

ADVERTISEMENT

jhunjhunu
jhunjhunu
google news

Rajasthan Viral Wedding: राजस्थान में आपने अब तक कई शाही और आलीशान शादियां देखी होंगी, जहां करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां, आलीशान गाड़ियां या फिर हेलीकॉप्टर से दूल्हे की एंट्री होती है. लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक ऐसी बारात निकली है जिसने बिना किसी दिखावे और फिजूलखर्ची के पूरे इलाके का दिल जीत लिया. यहां दूल्हा किसी महंगी कार में बैठने के बजाय खुद ट्रैक्टर की स्टीयरिंग थामकर अपनी बारात लेकर निकल पड़ा.