झुंझुनूं के ककराना गांव में एक साथ उठीं 4 अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव, मुंबई के फ्लैट में मृत मिला था नेवी जवान का परिवार
Jhunjhunu Navy Jawan Death: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में मुंबई में मृत मिले नौसेना जवान पूर्णमल मेहरा, उनकी पत्नी ओमा, 3 साल के बेटे और 3 महीने की मासूम बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुंबई के नेवी नगर में पूरे परिवार के शव मिले थे, जिसके बाद पुलिस विभिन्न एंगलों से मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

झुंझुनूं में एक साथ उठीं 4 अर्थियां
Jhunjhunu Navy Jawan Poonamchand Mehra News:राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला जिसे शायद यह गांव कभी नहीं भूल पाएगा. मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले नौसेना जवान पूर्णमल मेहरा, उनकी पत्नी ओमा मेहरा, 3 साल के मासूम बेटे यश और महज 3 महीने की बेटी की पार्थिव देह जब ककराना गांव पहुंची तो हर तरफ सन्नाटा और चीख-पुकार मच गई. जिस घर में कुछ महीने पहले ही बेटी के जन्म की खुशियां मनाई गई थीं, उसी घर से एक साथ चार अर्थियां निकाली गईं.
