'विकास तो कोई भी करा देगा, मैं कराऊंगी कुंवारों की शादी'... झुंझुनूं में महिला प्रत्याशी के अनोखे चुनावी वादे का वीडियो वायरल
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से पंचायत चुनाव को लेकर अनोखे वादे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला प्रत्याशी अनीता सैनी ने वोट के बदले कुंवारे लड़कों की शादी कराने का अनोखा वादा किया है. पढ़ें वायरल खबर की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

सरपंच का चुनाव लड़ने की बात कहने वाली युवती का अनोखा चुनावी वादा.
राजस्थान में पंचायत राज चुनावों का रंग इन दिनों अपने चरम पर है और इस बीच नेताओं के अनोखे और अजीबोगरीब चुनावी वादे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ताजा मामला झुंझुनूं जिले के एक गांव का है, जहां पंचायत चुनाव लड़ रही एक महिला उम्मीदवार का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब फैल रहा है. उनका यह चुनावी वादा सुनकर हर कोई हैरान भी है.
