झुंझुनूं: पत्नी की हत्या के बाद पति ने संदूक में बंद कर दिया शव, फिर पुलिस जांच में पता चली पूरी कहानी तो उड़ गए सबके होश
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के अगवाना खुर्द गांव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शराब के लिए रुपये न देने पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को संदूक में छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

झुंझुनूं में दिल दहला देने वाला कांड
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में मंगलवार को एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर रखे संदूक में बंद कर दिया गया. इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदूक खुलवाकर महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
