रात की आखिरी नींद! झुंझुनू में ट्रेलर ने मासूमों के शरीर को छलनी किया, हालत देख डॉक्टरों के भी उड़े होश
झुंझुनू के नंगली दीप सिंह के पास कच्चे रास्ते पर सो रहे एक परिवार को बेकाबू ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल बच्चों को जयपुर रेफर किया गया है और पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान
राजस्थान के झुंझुनू में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा मंजर सामने आया जिसे देख हर किसी की रूह कांप गई. नंगली दीप सिंह के पास कच्चे रास्ते पर खुले आसमान के नीचे सो रहे एक गरीब भोपा परिवार के लिए नींद मौत बनकर आई. एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने सोते हुए परिवार को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.