अचानक हार्ट अटैक आने से जोधपुर की अनीता की मिजोरम में हुई मौत, कुछ दिन में बनने वाली थी डॉक्टर

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर के बीजेएस इलाके में रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा अनीता की मिजोरम के जोरम मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. अनिता नागौर के मेड़ता तहसील के तालनपुर की रहने वाली है लेकिन फिलहाल परिवार जोधपुर में रहता है. खास बात यह है कि अनीता ने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर के बीजेएस इलाके में रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा अनीता की मिजोरम के जोरम मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. अनिता नागौर के मेड़ता तहसील के तालनपुर की रहने वाली है लेकिन फिलहाल परिवार जोधपुर में रहता है. खास बात यह है कि अनीता ने डॉक्टर बनने का ख्वाब देखा था और वह अपना ख्वाब पूरा करने से केवल कुछ दिनों की दूरी पर थी. 19 मार्च को उसके एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा पूरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही 8 मार्च को उसे हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई.