ट्रांसफर के लिए नेताओं के चक्कर छोड़िए, भगवान राम के मंदिर में डालिए 'डिजायर पेटी', जोधपुर विधायक का अनोखा तरीका

राजस्थान के जोधपुर से बीजेपी विधायक अतुल भंसाली ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की सिफारिशों की भीड़ से बचने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपने कार्यालय के मंदिर में एक 'डिजायर पेटी' रखवाई है.

ADVERTISEMENT

जोधपुर विधायक अतुल भंसाली
जोधपुर विधायक अतुल भंसाली
google news

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों (Transfers) पर लगी रोक हटने के बाद मनचाही पोस्टिंग पाने के लिए नेताओं के दफ्तरों के बाहर होड़ मची हुई है. ऐसे माहौल में जोधपुर शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक अतुल भंसाली का एक अनोखा और अनूठा तरीका पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. विधायक ने ट्रांसफर की सिफारिशों की भीड़ से बचने और जनता के काम प्रभावित न होने देने के लिए अपने कार्यालय में एक अनोखा इंतजाम किया है, जहां कर्मचारी नेताओं की जगह भगवान के दरबार में अपनी अर्जी लगा रहे हैं.