Jodhpur Blue City History: जोधपुर को क्यों कहा जाता है ब्लू सिटी? घरों को नीला रंग देने के पीछे छिपी हैं ये 3 बड़ी वजहें
Jodhpur Blue City History: राजस्थान का जोधपुर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, नीली गलियों और चमकदार धूप के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. 1459 में राव जोधा द्वारा बसाए गए इस शहर को 'ब्लू सिटी' और 'सन सिटी' कहा जाता है. जानिए जोधपुर के नीले रंग, मेहरानगढ़ किले के इतिहास और इसके पर्यटन स्थलों से जुड़े दिलचस्प रहस्य.
ADVERTISEMENT

जोधपुर को क्यों कहते हैं 'ब्लू सिटी'? जानिए नीले घरों के पीछे का असली राज.
Why Jodhpur Is Called Blue City: राजस्थान का जोधपुर शहर अपनी अनूठी स्थापत्य कला, राजपूती शौर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वभर में जाना जाता है. लगभग 567 साल पुराना यह शहर दूर-दूर तक फैले नीले मकानों और साल भर चमकने वाली तेज धूप के कारण 'ब्लू सिटी' और 'सन सिटी' के नाम से लोकप्रिय है. पहाड़ियों पर खड़ा भव्य मेहरानगढ़ किला और संकरी नीली गलियां आज भी इसके गौरवशाली इतिहास की गवाही देती हैं. हर साल देश और दुनिया से लाखों पर्यटक इस शहर की खूबसूरती और मेहमाननवाजी का अनुभव करने पहुंचते हैं.
