जोधपुर: CJP के कार्यक्रम में थप्पड़बाजी और भारी हंगामा! ABVP-BJYM कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप, पुलिस ने लिए एक्शन
Jodhpur CJP Event Controversy: जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम में भारी बवाल हो गया. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में ABVP और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की और थप्पड़बाजी की, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.
ADVERTISEMENT

जोधपुर में CJP कार्यक्रम के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
Jodhpur CJP News: राजस्थान के जोधपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम के दौरान रविवार को भारी हंगामा हो गया. इस दौरान नारेबाजी और थप्पड़बाजी की भी घटना सामने आई है. दरअसल, CJP ने जोधपुर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम आयोजन किया था, जिसमें सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका पहुंचे थे. इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
