जोधपुर में देवर-भाभी का 'हाईवे ड्रामा': टैक्सी ड्राइवर को झांसा देकर कार ले उड़े, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा

Jodhpur crime news: जोधपुर में देवर-भाभी की जोड़ी ने हाईवे पर फिल्मी अंदाज में टैक्सी ड्राइवर को झांसा देकर उसकी कार लेकर फरार होने की कोशिश की. रेलवे फाटक के पास ड्राइवर को उतारकर चाबी समेत कार उड़ा ले गए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चाल ज्यादा देर नहीं चली. महामंदिर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली.

ADVERTISEMENT

Jodhpur crime news
जोधपुर न्यूज
google news

राजस्थान के जोधपुर में अपराध का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. यहां एक देवर और भाभी ने मिलकर एक टैक्सी ड्राइवर को चूना लगाया और उसकी कार लेकर फरार हो गए. हालांकि, उनकी यह होशियारी ज्यादा देर नहीं चली और जोधपुर की महामंदिर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला?