जोधपुर: जिस गुलामुद्दीन को कहती थी भाईजान उसी ने किए टुकड़े, सूट में गई अनीता का लहंगे में कैसे मिला शव?

परिजनों का दावा है कि इस हत्या के पीछे बड़ा षड्यंत्र है. धरने पर मौजूद परिजन और व्यापार मंडल के लोगों ने 5 सूत्रीय मांग रखी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आरोपी को भाई मानती थी मृतका.

point

सीसीटीवी का एक फुटेज पुलिस को आरोपी के घर तक पहुंचाया.

जोधपुर का सरदारपुरा इलाका सहमा हुआ है. लोगों की आंखों में गुस्सा है. सोमवार को बाजार बंद कर लोगों ने विरोध जताया. लोगों का कहना है कि जिस जोधपुर पुलिस ने आसाराम को पकड़ लिया उससे एक रफू करने वाला कैसे दूर है? इधर मृतका अनीता के परिजन धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. परिजनों का कहना है कि धरना तभी खत्म होगा जब आरोपी गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी होगी.