गजब हो गया! नागौर पुलिस ने काट दिया EV कार का पॉल्यूशन चालान, ASI ने दी हैरान करने वाली दलील, वीडियो वायरल
Nagaur EV Car PUC Challan: जोधपुर के एक शख्स की इलेक्ट्रिक कार का नागौर पुलिस ने प्रदूषण (PUC) का चालान काट दिया. पुलिस का तर्क था कि उनकी मशीन में सर्टिफिकेट शो नहीं हो रहा. मालिक का आरोप है कि EV में पॉल्यूशन होता ही नहीं, फिर भी 1500 का गलत चालान काटा गया. अब इसका वीडियो वायरल है.
ADVERTISEMENT

nagaur
Nagaur EV Car PUC Challan: जोधपुर के पुनाराम ने करीब 3 महीने पहले यह सोचकर नई EV कार खरीदी थी कि कार से चलना जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा. लेकिन उनकी एक बात गलत साबित हो गई. 6 अप्रैल को वह जोधपुर से नागौर किसी काम से आए थे. इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनकी EV कार का चालान काट दिया. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिसकर्मी ने EV कार का प्रदूषण (PUC) का चालान बना दिया. पुनाराम उस समय जोधपुर में थे और उनके बड़े भाई अशोक पंवार गाड़ी चला रहे थे. पुनाराम के पास जब चालान का मैसेज पहुंचा तो उसने तुरंत कार चला रहे अपने बड़े भाई अशोक को कॉल पर इस बात की जानकारी दी.