जोधपुरः झगड़ा इस कदर बढ़ा कि जेठानी ने देवरानी के गुप्तांगों में डाली मिर्च, गैंगरेप का मामला दर्ज

gangrape case in Jodhpur: घर में अक्सर झगड़े और विवाद की खबरें सुनी जाती है. कई बार हिंसक मामले भी दर्ज किए जाते हैं. लेकिन जोधपुर (jodhpur news) में जेठानी और देवरानी के बीच विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब एक दूसरे की जानी दुश्मन इस कदर बढ़ गई कि […]

ADVERTISEMENT

rajasthantak
rajasthantak
Google CTA

gangrape case in Jodhpur: घर में अक्सर झगड़े और विवाद की खबरें सुनी जाती है. कई बार हिंसक मामले भी दर्ज किए जाते हैं. लेकिन जोधपुर (jodhpur news) में जेठानी और देवरानी के बीच विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब एक दूसरे की जानी दुश्मन इस कदर बढ़ गई कि जेठानी ने देवरानी को सबक सिखाने के लिए उसके गुप्तांगों में हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल दी. इतना ही नहीं, जलती हुई पॉलीथिन से शरीर के कई हिस्सों को जलाने दिया.

दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के बोरानाडा थाने की है. पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में जेठानी और उसके नाबालिग पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. जबकि उसके पुत्र को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है.

मामले की जांच एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा कर रहे हैं. बोरानाडा थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि दोनों महिलाएं पास ही रहती हैं. दोनों के घर में दो सौ मीटर की दूरी है. दोनों के पति गोवा में काम करते हैं. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था.

रविवार को देवरानी जेठानी को उलाहना देने उसके घर गई तो वह नहा रही थी. इस पर वह वापस अपने घर आ गई. कुछ देर बाद जेठानी अपने 15 साल के बेटे को लेकर देवरानी के घर गई दरवाजा खटखटाया तो बच्चों ने खोल दिया. देवरानी अंदर सो रही थी, तभी मां-बेटे अंदर गए बेटे ने अपनी चाची को पकड़ा. मां अपने साथ हरी मिर्च के टुकड़े और लाल मिर्च पाउडर लेकर आई. जिसे देवरानी के गुप्तांगों में डाल दिया. इसके बाद पॉलिथिन जलाकर उसके शरीर पर जगह-जगह प्लास्टिक गिराया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों उसे नग्न अवस्था में उसे छोड़कर भाग गए. देवरानी जब चिल्लाई तो आसपास की महिलाएं आई पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने देवरानी को अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया.

धौलपुरः दुकान में लटके थे युवक-महिला के शव, संदिग्ध अवस्था में मिली डेडबॉडी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस