जोधपुर: पाक विस्थापित हिन्दुओं के आधार कार्ड खारिज करने के नोटिस, 21 दिन में मांगा जवाब
Jodhpur news: जोधपुर के गंगाणा में पाक विस्थापित हिन्दुओं की बड़ी बस्ती है. इनमें से ऐसे बहुत सारे परिवार हैं, जिनको भारतीय नागरिकता मिल गई. वहीं कई पाक विस्थापित ऐसे भी हैं जिनको अभी तक भारतीय नागरिकता का इंतजार है. भारत सरकार ने राहत देने के लिए इनको आधार कार्ड बनाने की छूट दी थी. […]
ADVERTISEMENT

Jodhpur news: जोधपुर के गंगाणा में पाक विस्थापित हिन्दुओं की बड़ी बस्ती है. इनमें से ऐसे बहुत सारे परिवार हैं, जिनको भारतीय नागरिकता मिल गई. वहीं कई पाक विस्थापित ऐसे भी हैं जिनको अभी तक भारतीय नागरिकता का इंतजार है. भारत सरकार ने राहत देने के लिए इनको आधार कार्ड बनाने की छूट दी थी. जिससे इनको सुविधा मिलने लगी थी, लेकिन अब ऐसा नोटिस मिल रहा है जिससे इनके सामने चिंता की लकीरें खड़ी हो रही हैं. आधार देने का फैसला केंद्र ने 2016 में लिया था. लेकिन अब आधार प्राधिकरण लंबे अंतराल के बाद इन लोगों को नोटिस जारी कर रहा है.