स्नैपचैट पर फैजान और आमिर ने बिछाया ऐसा जाल! 200 से ज्यादा लड़कियां फंसीं, जोधपुर पुलिस ने मुंबई में जाकर ऐसे किया पर्दाफाश

जोधपुर पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लड़कियों को ब्लैकमेल और रेप करने वाले गिरोह को पकड़ा है. मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से 30 आपत्तिजनक वीडियो और 200 से ज्यादा लड़कियों का डेटा मिला है.

ADVERTISEMENT

jodhpur
jodhpur
Google CTA

जोधपुर पुलिस की साइबर सेल ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लड़कियों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मुंबई से मुख्य आरोपी समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 30 लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और 200 से अधिक युवतियों का डेटा बरामद हुआ है.