जोधपुर: इस रेलवे स्टेशन का नाम लोगों को इतना क्यों खटक रहा, क्यों बदलवाने पर पर हैं आमादा? जानें

राजस्थान के जोधपुर में रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस स्टेशन के नाम पर आपत्ति जाहिर कर रहे लोगों ने आंदोलन छेड़ दिया है, जो अब तक जारी है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: अशोक शर्मा, राजस्थान तक.
तस्वीर: अशोक शर्मा, राजस्थान तक.
google news

राजस्थान के जोधपुर में रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस स्टेशन के नाम पर आपत्ति जाहिर कर रहे लोगों ने आंदोलन छेड़ दिया है, जो अब तक जारी है. जोधपुर के राई का बाग रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर आज 4 अप्रैल को राईका समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि अगले 2 दिनों में हर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और रेल मंत्री के पुतले फूंके जाएंगे. उन्होंने ऐलान किया कि 2 सितंबर को जोधपुर में महापड़ाव होगा, जिसमें भारी संख्या में राईका समाज के लोग एकत्रित होंगे.