Jodhpur: राजस्थानी युवक ने की पाकिस्तानी लड़की से शादी,  वीजा मिलने के बाद लेकर आएगा बहू

Jodhpur News: सीमा हैदर और अंजू (Seema Haider and Anju) के बाद एक ऐसा ही नया मामला जोधपुर से सामने आया है. जहां अरबाज नामक युवक ने पाकिस्तानी युवती से शादी की है. दूल्हा अरबाज जोधपुर में भीतरी शहर के खेरादीयो के मोहल्ले में रहते हैं. दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल जो कि सिविल कांट्रेक्टर […]

ADVERTISEMENT

Jodhpur: राजस्थानी युवक ने की पाकिस्तानी लड़की से शादी,  वीजा मिलने के बाद लेकर आएगा बहू
Jodhpur: राजस्थानी युवक ने की पाकिस्तानी लड़की से शादी,  वीजा मिलने के बाद लेकर आएगा बहू
Google CTA

Jodhpur News: सीमा हैदर और अंजू (Seema Haider and Anju) के बाद एक ऐसा ही नया मामला जोधपुर से सामने आया है. जहां अरबाज नामक युवक ने पाकिस्तानी युवती से शादी की है. दूल्हा अरबाज जोधपुर में भीतरी शहर के खेरादीयो के मोहल्ले में रहते हैं. दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल जो कि सिविल कांट्रेक्टर हैं, उन्हीं के छोटे बेटे ने पाकिस्तानी युवती से ऑनलाइन ब्याह रचाया है.

दरअसल, दूल्हे अरबाज ने पाकिस्तान की अमीना से ऑनलाइन निकाह किया है. दोनों ने बुधवार की रात पूरे रस्मों रिवाज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर निकाह किया है. भारत और पाकिस्तान में बैठे काजी ने निकाहनामा पढ़ाया, इस निकाह के दौरान दोनों और परिजन व रिश्तेदार शरीक हुए.

पूरे परिवार ने देखा निकाह

वहीं जोधपुर में दूल्हे के रिश्तेदारों को एलईडी टीवी पर पूरा निकाह दिखाया गया, मोहम्मद अफजल ने बताया कि मुल्कों के बीच भले ही तनाव रहे लेकिन रिश्तें तो बनते रहते हैं. अफजल ने कहा कि अब निकाह हो गया है. जल्द ही हम वीजा के लिए अप्लाई करेंगे, मिल जाएगा तो पाकिस्तान से दुल्हन घर आ जाएगी. इस शादी से पूरा परिवार खुश है.

दुल्हन आएगी तो स्वागत करेंगे

वहीं अफजल बताते हैं कि हम जैसे साधारण परिवारों के लिए ऑनलाइन निकाह होना बहुत अच्छी बात है. खर्चा भी कम होता है और निकाह हो जाता है. अफजल ने कहा कि मेरे छोटे बेटे के ससुराल वाले साधारण परिवार है और इस विवाह से उन्हें खर्च ज्यादा नहीं आया. अब जब दुल्हन आएगी तो उसका हम स्वागत करेंगे.

वीजा नहीं मिला तो की ऑनलाइन शादी

दूल्हे के भाई मोहम्मद अरबाज ने बताया कि अरेंज शादी है. रिश्तेदारों ने आपस में रिश्ता तय किया लेकिन अभी वीजा नहीं मिल रहा है. इसलिए हम लोगों ने ऑनलाइन शादी करने का ऑप्शन चुना. हालांकि पाकिस्तान में जाकर हम लोग शादी करते तो वह भारत में मान्य नहीं होती. यहां आकर वापस शादी करनी पड़ती, लेकिन अब हमें भारत के निकाहनामा के साथ वीजा अप्लाई करेंगे तो आसानी से हमें वीजा मिल जाएगा. जोधपुर से अरबाज दूसरा दूल्हा है. जिसने पाकिस्तानी दुल्हन से ऑनलाइन निकाह किया है.

यह भी पढ़ें: अंजू वाघा बॉर्डर से गई पाकिस्तान? सामने आया वीडियो Real या फेक? सच्चाई कुछ और है