जोधपुर: जमीन पर न बिल्डिंग, न क्लासरूम और न ही बच्चे...कागजों में चल रहे थे 50 से ज्यादा स्कूल, RTE के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा!

Jodhpur RTE Scam News: जोधपुर में राइट टू एजुकेशन (RTE) योजना के तहत करोड़ों रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. जांच में 50 से ज्यादा ऐसे निजी स्कूल सामने आए हैं जो सिर्फ कागजों में चल रहे थे और उन्हें भारी भुगतान कर दिया गया. शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस देकर रिकवरी प्रक्रिया शुरू की है.

ADVERTISEMENT

जोधपुर में RTE के नाम पर करोड़ों का बड़ा खेल
जोधपुर में RTE के नाम पर करोड़ों का बड़ा खेल
Google CTA

Jodhpur Fake Private School: राजस्थान के जोधपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. राइट टू एजुकेशन (RTE) योजना के तहत जोधपुर में एक ऐसा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले में 50 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल सिर्फ कागजों और पोर्टल पर चल रहे थे. सबसे हैरानी की बात ये है कि इन स्कूलों को सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये का भुगतान भी कर दिया गया. अब मामले के सामने आने के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.