जोधपुर: शादी में केंद्रीय मंत्री की बहू ने किया डांस, राजस्थान में हुई इस शादी की है खूब चर्चा, देखें Video
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में शिरकत करने जोधपुर पहुंचे थे. शादी जोधपुर में उम्मैद भवन पैलेस में बड़ी धूम-धाम से हुई.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
जोधपुर में एक शादी की चर्चा खूब है. इस शादी में सियासत के बड़े दिग्गज जुटे थे. इस शादी की चर्चा जोरों पर है. हम बात कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कह शादी की. शिवराज सिंह चौहान का पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ जोधपुर पहुंचा. यहां बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी लिबर्टी शू कंपनी के मालिक अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ हुई.