जज अमन शर्मा सुसाइड केस: IAS साली निधि मलिक पर गंभीर आरोप, जानें कौन हैं ये अफसर जिनका नाम आने से मचा हड़कंप

Judge Aman Sharma Case: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले ने न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. परिवार ने पत्नी, साली आईएएस निधि मलिक और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए कौन हैं निधि मलिक, क्या हैं आरोप और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है.

ADVERTISEMENT

IAS Nidhi Malik Profile
IAS Nidhi Malik
google news

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की मौत ने न्यायिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. जो जज दूसरों के लिए इंसाफ की कलम चलाता था, उसने खुद अपनी जिंदगी को विराम दे दिया. शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तब से यह मामला एक हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री बन चुका है. परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा आईएएस अधिकारी निधि मलिक की हो रही है, जिनका नाम मुख्य आरोपियों की सूची में शामिल है.