'एक दिन आएगा जब कलेक्टर का बेटा बोलेगा कि मैं कलेक्टर नहीं किसान बनूंगा', पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का बयान वायरल
जयपुर में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती के आने से एक दिन कलेक्टर का बेटा भी किसान बनना चाहेगा. वहीं, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यूरिया के ज्यादा इस्तेमाल को नुकसानदेह बताया और सीएम भजनलाल ने किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की घोषणा की.
ADVERTISEMENT

kailash choudhary
जयपुर के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से एक बड़ी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मकसद राजस्थान में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को बढ़ावा देना था. इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित कई बड़े नेता और कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए. इस दौरान कैलाश चौधरी ने ऐसा बयान दिया जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है.