कल का मौसम राजस्थान Jaipur, kota IMD Weather and Rain alert: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Rajasthan Rain update : पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे ज्यादा धौलपुर में 200 मिली मीटर बारिश हुई. इस बारिश ने शहर की सड़कें और गलियों को डूबो दिया. एक दर्जन से अधिक गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: उमेश मिश्रा, राजस्थान तक.
मानसून राजस्थान (rajasthan weather today) के कई जिलों में अभी भी मेहरबान है. कहीं ये मानसून आफत तो कहीं राहत बनकर बरस रहा है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) के ताजा अपडेट के मुताबिक एक परिसंचरण तंत्र गुरुवार को दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. वहीं मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति पर है. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में अगले 5-7 दिनों तक कई भागों में बारिश की गतिविधियां रहेगी.