मेरठ के बाद तिजारा में नीले ड्रम में मिला पति का शव, डेड बॉडी गलाने के लिए डाला नमक, पत्नी बच्चों समेत फरार

यूपी के मेरठ में सौरभ हत्यांकांड के बाद अलवर के खैरथल तिजारा में भी नीले ड्रम का मामला सामने आया है. पत्नी, 3 बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब हैं.

ADVERTISEMENT

blue drum murder Rajasthan, Khairthal Tijara murder case, Kishangarh Bas crime news, Shahjahanpur man found dead, Rajasthan crime latest
तस्वीर: हिमांशु शर्मा.
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जो मुस्कान ने किया क्या वहीं मामला राजस्थान के खैरथल तिजारा में रिपीट हो गया? एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में नमक के साथ गल रहे और तेज दुर्गंध दे रहे एक शव की कहानी भी कुछ यही इशारा कर रही है. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.