बाबा श्याम की अनोखी दीवानगी, 1000 कीलों पर लेटकर दंडवत यात्रा कर रहे अलवर के नितेश

अलवर के युवक नितेश ने खाटू श्याम के दर्शन के लिए 160 किलोमीटर की दंडवत यात्रा शुरू की है. वह 1000 नुकीली कीलों वाले फट्टे पर लेटकर यह सफर तय कर रहे हैं. करीब डेढ़ महीने की इस यात्रा में परिवार और दोस्त भी साथ हैं. यह आस्था की अनोखी मिसाल है.

ADVERTISEMENT

Khatu Shyam devotee
Khatu Shyam devotee
google news

राजस्थान के अलवर से आस्था की एक अनोखी कहानी सामने आई है. यहां के रहने वाले युवक नितेश ने खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए 160 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा शुरू की है. यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि वह 1000 नुकीली लोहे की कीलों से बने फट्टे पर लेटकर आगे बढ़ रहे हैं.