'मैं अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं', विरोधियों के षड्यंत्र पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार साबित होने पर वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर जेल जाने को तैयार हैं. उन्होंने पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर डोटासरा और गहलोत को आड़े हाथों लिया और कहा कि जनता का आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

ADVERTISEMENT

kirodi lal meena
kirodi lal meena
google news

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. नकली बीज भ्रष्टाचार मामले में विरोधियों द्वारा घेरे जाने और राजनीतिक षड्यंत्रों पर पलटवार करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने हुंकार भरी है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हमेशा से साजिशें रची जाती रही हैं, लेकिन वे घबराने वाले नहीं हैं. उन्होंने नकली खाद-बीज के नाम पर उगाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राज में किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा.