अपने इलाके में हार नहीं, बल्कि किरोडीलाल मीणा के इस्तीफे के पीछे ये है बड़ी वजह?
विधानसभा में बजट सत्र का आज 4 जून को दूसरा दिन था. सदन में गहमागहमी के बीच विधानसभा से बाहर ज्यादा चर्चा थी. यह चर्चा कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर थी. जो अब इस्तीफा दे चुके हैं.
ADVERTISEMENT

विधानसभा में बजट सत्र का आज 4 जून को दूसरा दिन था. सदन में गहमागहमी के बीच विधानसभा से बाहर ज्यादा चर्चा थी. यह चर्चा कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर थी. जो अब इस्तीफा दे चुके हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सीट नहीं जीत पाने को लेकर उन्होंने इस्तीफे का संकल्प लिया था और जिसे पूरा भी कर दिया है. इस्तीफे के साथ ही उन्होंने अपनी एक पुरानी बात को भी दोहराया कि "प्राण जाए लेकिन वचन नहीं जाए." उनके इस्तीफे के बाद जयपुर से दिल्ली तक बीजेपी की राजनीति में भूचाल आ गया है. इस मामले में कांग्रेस ने भी चुटकी लेती हुई दिख रही है.