कौन हैं CO अंजू यादव, जिन पर वकील को थप्पड़ मारने का लगा आरोप? जानें 4 सरकारी नौकरियों से RPS अफसर बनने तक का सफर
Kishangarh Lawyer Police Dispute: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में गाड़ी पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ और एक एडवोकेट के बीच तीखी बहस हो गई. आरोप है कि महिला अधिकारी ने वकील को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वकीलों ने मुख्य बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी और जमकर नारेबाजी की.
ADVERTISEMENT

CO अंजू यादव लगा वकील को थप्पड़ मारने का आरोप
Kishangarh Lawyer Police Dispute: सड़क पर एक गाड़ी खड़ी होने के कारण बात शुरू हुई थी. गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई बहस इतनी तेजी से बढ़ी कि मामला गरमा गया. राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में एडवोकेट बाबूलाल बागरिया और ट्रैफिक सीओ अंजू यादव के बीच पार्किंग को लेकर बहस हो गई. आरोप है कि इस दौरान महिला अधिकारी ने वकील को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना के विरोध में वकील किशनगढ़ के मुख्य बाजार में इकट्ठा हो गए.
