दो धुरंधर IPS की अनोखी लव-स्टोरी! 30 लाख की नौकरी छोड़ देश सेवा चुनने वाले के.के. बिश्नोई और लेडी सिंघम अंशिका वर्मा रचाएंगे शादी
KK Bishnoi Anshika Verma marriage: 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा की प्रेरणादायक लव स्टोरी चर्चा में है. गोरखपुर में साथ ड्यूटी के दौरान शुरू हुई दोस्ती अब शादी में बदलने जा रही है. जानिए कौन है ये दोनों धुरंधर और शादी को लेकर चल रही चर्चाओं की पूरी बात.
ADVERTISEMENT

KK Bishnoi IPS love story
आज के दौर में जहां लोग ऊंचे पैकेज के पीछे भागते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी जुनूनी होते हैं जिनके लिए देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है दो जांबाज आईपीएस अधिकारियों की, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह जोड़ी है IPS कृष्ण कुमार (के.के.) बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की, जिनकी लव स्टोरी और करियर का संघर्ष आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.